पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उच्च शिक्षित जनप्रतिनिधि मिले जैसलमेर को

उच्च शिक्षित जनप्रतिनिधि मिले जैसलमेर को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस बार शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता होने से शिक्षित जनप्रतिनिधि जनता को मिले हैं। जैसलमेर में खास बात यह रही कि सामान्य शिक्षा की अनिवार्यता होने के बावजूद यहां हाईली एज्यूकेटेड जनप्रतिनिधि जनता को मिले हैं।

दूसरी तरफ शैक्षणिक योग्यता की वजह से सभी जगह युवा चेहरे ही सामने आए हैं। पंचायत समिति सदस्य जिला परिषद सदस्य भी युवा ही जीते हैं। जैसलमेर की जिला प्रमुख तीनों प्रधान युवा हैं, ऐसे में जिले के चंहुमुखी विकास की संभावनाएं जताई जा रही है।