पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्मार्ट सिटी स्मार्ट वार्ड के तहत वार्ड नं. 21, 22, 23, 24 25 में रूबरू कार्यक्रम आयोजित

स्मार्ट सिटी स्मार्ट वार्ड के तहत वार्ड नं. 21, 22, 23, 24 25 में रूबरू कार्यक्रम आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसी के अतिक्रमण को बख्शा नहीं जाना चाहिए

दैनिकभास्कर के रूबरू कार्यक्रम के प्रति लोगों में जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम आने वाले वार्डवासी अपना घोषणा पत्र बनाने के साथ ही उन्हें कैसा पार्षद कैसा सभापति चाहिए इसके बारे में खुलकर बता रहे हैं। शुक्रवार को पालीवाल समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड नं. 21 से 25 तक के वाशिंदों ने समस्याएं सुझाव बताए।

जनता ने कहा कि उन्हें ईमानदार, शिक्षित पार्षद चाहिए। वहीं शहर में प्लानिंग से विकास किया जाए तो सभी वार्ड और पूरा शहर स्मार्ट बन सकता है। इसके अलावा वार्डवासियों ने अतिक्रमणों के विरुद्ध नगरपरिषद को सख्त होने की बात कही और कहा बताया कि किसी का अतिक्रमण हो, उसे हटाना ही चाहिए।

महिलाओंने कहा हम खुद करते हैं सफाई

कार्यक्रममें आई कुछ जागरूक महिलाओं ने खुलकर समस्याएं बताई। महिलाओं की बातों से साफ झलक रहा था कि वे समस्याओं से काफी परेशान है। महिलाओं ने कार्यक्रम में बताया कि वे घर के आगे की नालियां खुद साफ करती है और यहां तक झाडू भी वे स्वयं ही लगाती है। सफाई कर्मचारियों के नियमित नहीं आने से उन्हें काफी परेशानियां उठानी पड़ती है।

जैसलमेर. रुबरुकार्यक्रम में हिस्सा लेेते वार्डवासी। पढ़े| 16 पर