पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कियोस्क बैंकिंग का उद्घाटन

कियोस्क बैंकिंग का उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. जिलेकी प्रथम कियोस्क बैंकिंग शाखा का उद्घाटन शुक्रवार सुबह 11 बजे एसबीआई के चीफ मैनेजर विजय कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर एनआईसीटी के चैनल पार्टनर सुरेश कुमार भी मौजूद थे। बैंकिंग की शुरूआत चीफ मैनेजर ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ की। जहां पर कियोस्क प्रबंधक पंकज गोपा ने पहला खाता खुलवाया। कियोस्क प्रबंधक गोपा ने बताया कि इस बैंकिंग कियोस्क में प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत खाते खोलना, साथ ही स्थानीय निवासियों के लिए खाते खोलने के अलावा समस्त प्रकार का बैंकिंग कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में पुष्करणा बचत एवं साख सहकारी समिति के प्रबंधक प्रकाश माली, संजय व्यास के साथ ही बैंक के कर्मचारी मौजूद थे।