पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाएं

सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडीएमभागीरथ शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करें ताकि इस उच्च स्तरीय फॉर्म से परिवादी को समय पर राहत मिले। समिति में दर्ज 21 प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की जाकर विभागीय अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई किए जाने के बाद 4 प्रकरण निस्तारित किए गए।

एडीएम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समिति में दर्ज एक-एक प्रकरण पर विस्तार से चर्चा की गई एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा दिए गए प्रतिवेदन की समीक्षा परिवादियों के समक्ष की गई। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंकरलाल, प्रधान पंचायत समिति जैसलमेर मूलाराम चौधरी के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी एवं परिवादी उपस्थित थे।

बैठक में परिवादी राकेश व्यास द्वारा रहवासी क्षेत्र में लगाए गए प्राइवेट मोबाइल टावर को हटाने के मामले में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने आयुक्त नगर परिषद को पुनः नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। परिवादी सुलोचना अध्यापिका के मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वे दोनों पक्षों को सुनने के बाद आवश्यक कार्रवाई अमल में लावें। उन्होंने परिवादी छगुदेवी के मामले में अधीक्षण अभियन्ता जलदाय को निर्देश दिए कि वे राज्य सरकार को पुनः अर्द्धशासकीय पत्र लिखकर अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने की कार्रवाई कराएं। परिवादी चुनीदेवी के मामले में विद्युत विभाग के अधिकारी को मीटर की सही जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा।

जैसलमेर. सतर्कतासमिति की बैठक में हिस्सा लेते अधिकारी।