- Hindi News
- विद्यार्थी मित्रों के लिए बनेगा विद्यालय सहायक का नया कैडर, फिर भर्ती
विद्यार्थी मित्रों के लिए बनेगा विद्यालय सहायक का नया कैडर, फिर भर्ती
भाजपासरकार का एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जनपथ पर प्रदेश स्तरीय समारोह में शनिवार दोपहर अपने काम का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखा। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। सीएम ने विद्यार्थी मित्रों के लिए विद्यालय सहायक का नया कैडर बनाकर उनकी भर्ती करने की घोषणा की।
यह भी कहा कि किसानों को जीरो फीसदी ब्याज पर ऋण देना जारी रखा जाएगा। उन्होंने अवैध खनन, अतिक्रमण और आबकारी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आरएएसी की अलग एक बटालियन खोलने की घोषणा की। शेष| पेज 2
जनपथ पर जनता का अिभवादन करतीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।
जनपथ पर हुए कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पियूष गोयल और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कई घोषणाएं की। इस मौके पर 4000 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।
गोयलकी घोषणाएं
{दीनदयालउपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत प्रत्येक छोटे-छोटे गांव-ढाणी में बिजली कनेक्शन दिए जा सकेंगे।
{इंटीग्रेटेड पावर डवलपमेंट स्कीम के तहत ट्रांसमिशन, पुरानी बिजली लाइन, कम क्षमता वाले उपकरणों और सब स्टेशनों को अपग्रेड करने का काम।
{3 नए सोलर पार्क की घोषणा। 2 जोधपुर और 1 जैसलमेर में। इनमें 2700 मेगावाट बिजली उत्पादन हो सकेगा। इसके लिए 5740 करोड़ रुपए की ग्रांट केंद्र से मिलेगी। शेष| पेज 2
विद्यार्थी मित्रों के
इसमेंएक हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल भी शामिल हुए। उन्होंने सरकार की सराहना की।
वसुंधरा राजे ने कहा कि राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से कुछ लोग रहे है कि जीरो प्रतिशत ब्याज पर किसानों को ऋण देना हमारी सरकार ने बंद कर दिया है। मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि पहले की तरह ही किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिलता रहेगा। समारोह में भारी भीड़ के सामने वसुंधरा राजे ने कहा, विधानसभा से लेकर निकाय चुनावों तक में आपने विपक्ष का सफाया किया, अब मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप पंचायत चुनावों में भी ऐसा ही करके दिखाओगे। सीएम वसुंधरा राजे ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री का बड़ा सपना था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भी हमने स्कूलों में योग शिक्ष