चाइल्ड यूथ प्रशिक्षण आयोजित
जैसलमेर |उरमूल ट्रस्ट,बीकानेर और यूनिसेफ से सहयोग से जिलें में बाल विवाह के उन्मूलन के लिए संचालित गर्ल्स नाॅट ब्राइड परियोजना के अन्तर्गत गुरुवार को छत्रैल में चाइल्ड, यूथ ग्रुप प्रशिक्षण का आयोजन किया। प्रशिक्षण के दौरान उरमूल के संकुल समन्वयक जयराम ने संस्था द्वारा किए गए बालिका शिक्षा बाल विवाह के सर्वे के आंकडों की जानकारी दी। उरमूल की सज्जन भाटी ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा की साथ ही बाल विवाह से बालिकाओं के स्वास्थ्य पर पड़ने वाली दुष्प्रभावों के बारे में बताया।उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से छोटी गर्भवती माता को गर्भाशय के कैंसर होने की संभावना 67 प्रतिशत बढ़ जाती है। जिससे मातृ मृत्यु दर शिशु मृत्यु दर में वृद्धि होती है। उरमूल के संकुल समन्वयक पंकज केवलिया ने सरकार द्वारा बाल विवाहों को हतोत्सहित करने के लिए चलाई जा रहीं विभिन्न आर्थिक योजनाओं के जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान छत्रैल ग्राम पंचायत की साथिन सुभानी ने बालिकाओं के शिक्षा पर जोर देते बालिका शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उरमूल फलोदी से आई टीम ने गांव में चलाई जा रही परियोजना का गहनता से अध्ययन किया।
जिससे फलोदी क्षेत्र में भी इस परियोजना का सफल संचालन किया जा सकेगा। प्रशिक्षण के दौरान गांव की एलएचवी राधा चौधरी ने अपने विचार व्यक्त किए।
जैसलमेर. छत्रैल में आयोजित बैठक में हिस्सा लेते संभागी।