- Hindi News
- सरपंच का नामांकन गायब, दर्ज हो सकता है मुकदमा
सरपंच का नामांकन गायब, दर्ज हो सकता है मुकदमा
सरपंचचुनावों के बाद अब नवनिर्वाचित सरपंचों की शैक्षणिक योग्यता की डिग्रियों को लेकर मामला गरमा गया है। एक के बाद एक सरपंच की शिकायतें प्रशासन को मिल रही है। इस बीच गुरुवार को फतेहगढ़ उपखंड की बीदा पंचायत का एक नया मामला सामने आया।
इसमें नवनिर्वाचित सरपंच का नामांकन उपखंड कार्यालय से गुम हो गया है। ऐसे में संदेह जताया जा रहा है कि फर्जी डिग्री को छिपाने के लिए दस्तावेज जानबूझकर गायब करवाए गए हैं। हालांकि उपखंड अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और जांच के बाद ही वास्तविकता सामने आएगी।
क्या है मामला
ग्रामपंचायत बीदा के कुछ ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले नवनिर्वाचित सरपंच की फर्जी प्रमाण पत्र होने की शिकायत की। ग्रामीणों ने सरपंच उम्मीदवारों के नामांकनों की नकल भी मांगी। इस पर एसडीएम कार्यालय में जब नामांकनों की जांच की गई तो बीदा पंचायत के दो सरपंच उम्मीदवारों के नामांकन गायब थे। जिसमें से एक निर्वाचित सरपंच है। नामांकन नहीं मिलने पर मामले ने तूल पकड़ लिया और ग्रामीण लगातार इसकी मांग कर रहे हैं।
मिलीभगतसे नामांकन गायब तो नहीं
ग्रामीणोंने बताया कि नामांकन गायब है, इसका मतलब साफ है कि निर्वाचित सरपंच की डिग्री शैक्षणिक प्रमाण पत्र है। ऐसे में मिलीभगत से नामांकन गायब करवाए गए हैं। ग्रामीणों ने इस मामले में लिप्त या लापरवाही करने के वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एकऔर शिकायत
पिछलेकुछ दिनों से फर्जी डिग्री को लेकर लगातार शिकायतें हो रही है। अब तक एक दर्जन से अधिक सरपंचों की शिकायतें हो चुकी है। ऐसे में गुरुवार को ग्राम पंचायत खुईयाला के मेहराब खां, रहीम खां, मोहम्मद खां आदि ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर बताया कि निर्वाचित सरपंच निरक्षर है और उसके द्वारा लगाई गई शैक्षणिक योग्यता की डिग्री की जांच की जाए।
अधिकारीका कहना
^बीदापंचायत के दो सरपंच उम्मीदवारों के नामांकन मिल नहीं रहे हैं। इस मामले की जांच की जा रही है। यदि नामांकन नहीं मिलते हैं तो पुलिस में इस संबंध में मामला दर्ज करवाया जाएगा। जयसिंह,एसडीएम, फतेहगढ़