पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा सदस्यता अभियान की बैठक

भाजपा सदस्यता अभियान की बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदस्यताअभियान को लेकर भाजपा सम मंडल की बैठक गुरुवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। अभियान के संयोजक सवाईसिंह गोगली ने बताया कि बैठक में विधायक छोटूसिंह भाटी, जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह हमीरा सम मंडल अध्यक्ष शंभूदान भेलानी उपस्थित थे।

जिलाध्यक्ष ने अपने उद‌्बोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी का काम करेें। हर ढाणी हर बूथ हर घर जाकर भाजपा का सदस्य बनाएं। सशक्त भाजपा - सशक्त भारत, साथ आए देश बनाए नारे के लिए सभी कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष ने आह्वान किया। विधायक भाटी ने कहा कि आगामी दिनों में पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जोड़कर पार्टी के सदस्य अधिक से अधिक संख्या में बनाएं। संयोजक गोगली ने बताया कि प्रदेश केन्द्र के आदेश अनुसार सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं। इस अवसर पर शंभूदान भेलानी, हड़वंतसिंह पिथला, आमसिंह जानरा, कानसिंह जोगा, मनोहरसिंह दामोदरा, नरेन्द्रसिंह बैरसियाला, दलपतसिंह, जुगतसिंह, हरिसिंह डांगरी, ओमसेवक, बाबूराम ओड, हाथीसिंह मूलाना, कमलसिंह जसोड़, भगवानदास गोपा, जालमसिंह खुहड़ी, जालमसिंह भींयासर, कमलसिंह जसोड़, भगवानदास गोपा, दीपसिंह कोटड़ी, शंभूसिंह जानरा, उम्मेद इणखिया, झबरसिंह रामगढ़ लूणसिंह रामगढ़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेसकमेटी की बैठक 15 को

कांग्रेसके प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जैसलमेर कांग्रेस प्रभारी हीरालाल विश्नोई की देखरेख मंे जिलाध्यक्ष रावताराम पंवार की अध्यक्षता मंे 15 फरवरी सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यालय में बैठक रखी गई है। जिला प्रवक्ता एवं कार्यालय प्रभारी शंकरलाल माली ने बताया कि बैठक में सदस्यता अभियान के बारे मंे विचार विमर्श किया जाएगा। जिन पदाधिकारियों ने कांग्रेस की सदस्यता बुके प्राप्त की थी वो उक्त बैठक मंे आवश्यक रूप से जमा करवाएं। कांग्रेस की सदस्यता अभियान शहर, गाव-गांव ढाणी-ढाणी तक चलाया जा रहा है। बैठक मंे पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, गत विधानसभा कांग्रेस के प्रत्याशी, पीसीसी सदस्य, नव-निर्वाचित जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, पंचायत समितियों के प्रधान, उप प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, कांग्रेस के पदाधिकारी, पूर्व जिला प्रमुख, पूर्व प्रधान, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष, पूर्व नगरपरिषद के सभापति, पूर्व बीसूका के उपाध्यक्ष, पूर्व काॅपरेटिव के अध्यक्ष, पूर्व कृषि मण्डी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष काग्रेस के पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओं एव अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष एवं चारों ब्लाॅकों के अध्यक्ष सहित पार्षद एवं पूर्व पार्षद को आमंत्रित किया हैं।