बालिका शिक्षा पर जोर देंगे : अंजना
जिलेकी नवनिर्वाचित जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने गुरुवार को जिला प्रमुख का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के समय उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए और गांव गांव ढाणी ढाणी बालिका शिक्षा की अलख जगाई जाएगी।
अंजना ने कहा कि वर्तमान में पशु शिविर बंद होने से पशुओं की स्थिति खराब हो रही है। प्रयास किए जाएंगे कि पशु शिविरों की अवधि बढ़ाई जाए। उन्होंने गांवों तक विकास पहुंचाने के अपने संकल्प को दोहराया।
गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे जिला प्रमुख अंजना जिला परिषद पहुंची और पद भार ग्रहण किया। इस अवसर पर कांग्रेसी नेताओं जिला परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों ने जिला प्रमुख का स्वागत किया गया। प्रदेश सचिव रूपाराम धणदै, सीईओ, बलदेवसिंह उज्जवल, पूर्व विधायक गोवर्धन कल्ला, पूर्व जिला प्रमुख अब्दुला फकीर, पं. समिति जैसलमेर प्रधान अमरदीन, प्रधान सांकड़ा अमतुल्ला, जिलाध्यक्ष रावताराम, उप जिला प्रमुख उम्मेदसिंह नरावत, पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी, वहीदुल्ला, अशोक तंवर, उम्मेदसिंह तंवर, दिनेशपालसिंह, सुमार खां, छोटू खां कंधारी, मेघराज परिहार, विकास व्यास, सरस्वती छंगाणी सहित कई लोग मौजूद थे।
जैसलमेर. जिला प्रमुख अंजना मेघवाल कार्यभार ग्रहण करते हुए।