पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यवेक्षण के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त

पर्यवेक्षण के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वनविभाग के कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के उद्देश्य से समस्त जिलों में वन अधिकारियों को जिला प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उपवनसंरक्षक जैसलमेर आईएफएस ख्याति माथुर ने बताया कि जैसलमेर जिले के लिए डाॅ. गोविन्द सागर भारद्वाज मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव जोधपुर को जिला प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया हैं।

जिला प्रभारी अधिकारी 10 फरवरी से 13 फरवरी तक जैसलमेर जिले के प्रवास पर रहे। 10 फरवरी को प्रभारी द्वारा जैसलमेर जिले में कार्यरत तीनों वन मण्डल उप वन संरक्षक, जैसलमेर, उप वन संरक्षक, वन्य जीव, जैसलमेर एवं उप वन संरक्षक, इंगानप. स्टैज-जैसलमेर के अधिकारियों की बैठक कर वन-विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई एवं निर्देश दिए गए कि आवंटित लक्ष्यों को शत् प्रतिशत पूर्ण किया जाए। 11 फरवरी को प्रभारी अधिकारी के द्वारा भ्रमण कर बलदाद की बस्ती, 231 आर.डी. से 262 आरडी रामदेव शाखा, मोकला-पारेवर, सलखा में वन-विभाग द्वारा करवाए जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को समस्त राज्य में वन मंत्री के द्वारा समस्त जिलों के प्रभारी अधिकरियों वन अधिकारियों से वीडियों कांफ्रेंसिंग के मार्फत विचार-विमर्श किया गया।

वन मंत्री द्वारा निर्देश दिए गए कि जिलों में चल रही विभाग की योजनाओं को समय पर पूर्ण करें एवं वृक्षारोपण कार्यो में स्थानीय प्रजाति के पौधे ही रोपित किए जाएं। 17 फरवरी को महाशिवरात्री के पर्व पर प्रत्येक जिले में जन सहभागिता से सघन वृक्षारोपण कार्य किया जाए। जिले में विभाग के पदस्थापित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके कार्यक्षेत्र में किसी एक ग्राम को गोद लेने के लिए निर्देशित किया गया है।