जीवन जीने की कला सीखाई
जैसलमेर देवीकोटके रुपादे पब्लिक स्कूल में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के देव संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न खेलों के माध्यम से जीवन कला की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रतिनिधि पुष्कर पीठाधीश आरसी गोयल ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में देव संस्कृति की छात्राओं ने आदर्श दिनचर्या, विद्यार्थी जीवन में अनुशासन के महत्व, वाणी पर संयम तथा सहयोग की भावना रखने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में संस्थाप्रधान बीआर गर्ग तथा व्यवस्थापक उगमसिंह ने आभार प्रकट किया।