राशन डीलर के खिलाफ शिकायत
जैसलमेर | अडबाला,हापा और गैराजा के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन प्रस्तुत कर बताया कि अडबाला पंचायत का राशन डीलर नियमित दुकान नहीं खोलता है। जिससे ग्रामीणों को राशन की सामग्री नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने डीलर का लाइसेंस खारिज करने की मांग की है। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में मोडसिंह, आमसिंह, दानसिंह, हरिसिंह, उम्मेदसिंह आदि शामिल थे।