उपेक्षित जन शिक्षा निधि का किया संग्रह
जैसलमेर | आदर्शविद्या मंदिर माध्यमिक, गांधी काॅलोनी के छात्रों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उपेक्षित लोगों के लिए सहयोग राशि एकत्रित की गई। विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राजकुमार पुरोहित ने बताया कि हर वर्ष हमारे संस्थान द्वारा समाज के उपेक्षित, अभाव ग्रस्त लोगों के लिए समाज से राशि एकत्रित की जाती है। इस राशि को वनवासी क्षेत्र, कुष्ठरोगियों, प्राकृतिक आपदा तथा विषम क्षेत्रों में शिक्षा कार्य को बेहतर करने के लिए भेजा जाता है। इस वर्ष भी हमारे विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों अभिभावकों ने अभी तक की सर्वाधिक राशि 72 हजार110 रुपए एकत्र किए हैं।