ग्रामसेवकों की बैठक आज
जैसलमेर | पंचायतसमिति जैसलमेर के ग्रामसेवकों एवं कनिष्ठ लिपिक की बैठक शुक्रवार को डीआरडीए सभागार (कलेक्ट्रेट) में दोपहर 2 बजे रखी गई है। इसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अध्यादेश 2013 के अन्तर्गत सूचियों के शुद्विकरण/ सत्यापन के संबंध में दस्तावेजी साक्ष्यों के रिकोर्ड की समीक्षा की जाएगी। रिकॉर्ड को सत्यापित कर संबंधित उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से जिला रसद अधिकारी को लौटाया जाएगा। बीडीओ ने पंचायत समिति जैसलमेर के समस्त ग्राम सेवक सूचियों का शुद्धिकरण एवं सत्यापन का कार्य कर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए।