पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम्मेलन की प्रचार सामग्री का विमोचन किया

सम्मेलन की प्रचार सामग्री का विमोचन किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वहिन्दू परिषद की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य को स्वर्ण जयंती उत्सव मनाया जाएगा। जिसके तहत 22 फरवरी को विराट हिन्दू समेलन का आयोजन किया जाएगा।

सम्मेलन की प्रचार सामाग्री का विमोचन गुरुवार को किया गया। बजरंग दल के जिला संयोजक लालू सिंह सोढ़ा ने बताया की विश्व हिन्दू परिषद के 50 वर्ष के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती वर्ष के चलते आगामी 22 फरवरी को जैसलमेर जिला मुख्यालय पर विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

जिसकी प्रचार सामाग्री का विमोचन आसरी मठ में संत शिवसुखनाथ महाराज के सानिध्य में किया गया। शिवसुखनाथ ने बताया की हिन्दू समाज में जाग्रति के लिए तथा एकजुटता के लिए इस प्रकार के सम्मेलन की आवश्यकता है। इसमें अधिक से अधिक हिंदुओं से हिस्सा लेने की अपील की।

जिला अध्यक्ष अनोप सिंह, कार्यकारी जिला अध्यक्ष ताराचंद जोशी, जिला मंत्री पवन वैष्णव, चन्द्रप्रकाश ओझा, बजरंग दल के सह जिला संयोजक लक्की आचार्य, विक्रमसिंह बेरसियाला और अवन सिंह आदि उपस्थित थे।

जैसलमेर. आसरी मठ में प्रचार सामग्री का विमोचन करते हुए।