लूणार स्कूल में किया सामग्री का वितरण
बीएसएफके स्वर्णजयंती वर्ष के कार्यक्रमों के तहत शुक्रवार को लूणार गांव के स्कूल में सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर 103वीं वाहिनी बावा अध्यक्षता रेखा कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बीएसएफ की आर्केस्ट्रा पार्टी सिविल संगीत ऐकेडमी कनोई के गायकों ने मधुरसंगीत देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए।
कमांडेंट जितेन्द्रकुमार ने म्याजलार, लूणार, पोचीना, कनोई ग्राम स्कूल लूणार, गुज्जनगढ़, कराडा,केरला, मिठराउ कंनौई के लिए खेल-कूद, पढा़ई-लिखाई काम में आने वाली सामग्री का वितरण किया। जिसमें एलईडी सोलरलाईट, गोदरेज अलमारी, वाटर फिल्टर प्लांट, सिलाई मशीन, टेबल-कुर्सी, दरी, खेल-कूद का सामान जैसे बैट बाॅल, बैंड मिंटन रेकेट, चेस, फुटबाॅल, वाॅलीबाल, वाॅलीबाल नेट, आदि सामग्री का वितरण किया। जितेन्द्रकुमार ने ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए बल के प्रति लोगों को जागरुक किया ग्राम वासियों का बार्डर की सुरक्षा में अहम रोल का वर्णन करते हुए आपस में सौर्हाद सद्भावना रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी अनुराग मणी, उप कमांडेंट शैरिंगदौरजे, उप कमांडेंट वीएन थपलियाल, उप कमांडेण्ट, अजय असवाल, उप कमांडेण्ट, सतीष कुमार, सहित जवान एवं अधिकारी उपस्थित थे।