- Hindi News
- राजस्थान के 1000 करोड़ के हाईवे प्रोजेक्ट अटके
राजस्थान के 1000 करोड़ के हाईवे प्रोजेक्ट अटके
{एनएच-15 प्रोजेक्ट : फलौदी-जैसलमेर प्रोजेक्ट की लागत 10 लाख बढ़ी
{बाड़मेर-सांचौर प्रोजेक्ट की मंजूरी को अभी और लग सकता है वक्त
जयपुर। जयपुर-दिल्लीएनएच-8 की तरह बीकानेर से गुजरात बॉर्डर तक करीब साढ़े पांच सौ किलोमीटर लंबे एनएच-15 के एक्सटेंशन प्रोजेक्ट भी आने वाले दिनों में जनता के लिए सिरदर्द साबित हो सकता है। अब तक छह माह देरी से चल रहा है और यही हाल रहा तो यह देरी बढ़ भी सकती है। करीब दो हजार करोड़ रुपए की लागत के इस प्रोजेक्ट को कुल चार छोटे टुकड़ों में बांट कर काम कराया जाना है। इनमें बीकानेर-फलौदी और जैसलमेर-बाड़मेर प्रोजेक्ट पर एक काम शुरू हो चुका है। जबकि, फलौदी-जैसलमेर और बाड़मेर-सांचौर के बीच के 266 किमी लंबे करीब 942 करोड़ के प्रोजेक्ट केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की मंजूरी नहीं मिलने की वजह से अटके हुए हैं। राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि फलौदी-जैसलमेर प्रोजेक्ट को मंजूरी तो मिल गई, लेकिन मंजूरी का पत्र उन्हें नहीं मिला है। बाड़मेर-सांचौर प्रोजेक्ट की मंजूरी में थोड़ा वक्त और लग सकता है।
प्रोजेक्ट: फलौदी से जैसलमेर
लंबाई : 160.457 किलोमीटर
निर्माण लागत : 567.61 करोड़ रुपए
10 लाख लागत बढ़ी : केंद्रीयसड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की मंजूरी में देरी की वजह से निर्माण लागत दस लाख रुपए बढ़ चुकी है। टेंडर की प्रक्रिया को लगातार बढ़ाना पड़ रहा है। पेव सोल्डर के साथ टू लेन सड़क बनाई जानी है। मंजूरी मिलने के बावजूद काम शुरू होने में तीन से चार माह और लग सकते हैं।
प्रोजेक्ट: बाड़मेर-सांचौर-गुजरात बॉर्डर
लंबाई : 106.30 किलोमीटर
निर्माण लागत : 374.51 करोड़ रुपए
निर्माणमें देरी : पेव सोल्डर सहित टू लेन सड़क का निर्माण होगा। बीच में चार किमी बाड़मेर शहर और रामजी की गोल से गांधव ब्रिज तक 4 किमी सड़क फोर लेन बनाई जाएगी। प्रोजेक्ट को मंत्रालय की हरि झंडी नहीं मिलने से काम में देरी हो रही है। इसमें आगामी छह माह तक की देरी संभव है।
यूंसमझे एनएच-15 का पूरा प्रोजेक्ट : बीकानेरसे गुजरात बॉर्डर तक एनएच-15 वर्तमान में टू लेन है। नए प्रोजेक्ट में सड़क का विस्तार कर पेव सोल्डर का भी निर्माण करना है। पूरे प्रोजेक्ट की लंबाई 556 किलोमीटर है, जिस पर 1974.94 करोड़ रुपए की लागत आएगी। प्रोजेक्ट की टोटल केपिटल लागत करीब 2500 करोड़ रुपए की है।
दोप