पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अाईजी मेघवाल ने बीएसएफ अधिकारीयों की बैठक ली

अाईजी मेघवाल ने बीएसएफ अधिकारीयों की बैठक ली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिफेंस कॉरेस्पोंडेंट | जोधपुर

आईपीएसडॉ. बीआर मेघवाल ने मंगलवार को यहां बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर के आईजी का पदभार संभाल लिया। वे बीएसएफ की कोलकाता स्थित नाॅर्थन कमान मुख्यालय से आईजी (पीएसओ) के पद से स्थानांतरित होकर आए हैं। उन्होंने निवर्तमान आईजी पीसी मीणा का स्थान लिया। दोपहर में नियमित फ्लाइट से जोधपुर पहुंचने के बाद वे सीधे मंडोर स्थित फ्रंटियर मुख्यालय पहुंचे और डीआईजी (पीसीओ) एनके गुर्जर से चार्ज लिया। इसके बाद उन्होंने काॅन्फ्रेंस हॉल में फ्रंटियर मुख्यालय के अफसरों की बैठक में फीडबैक लिया। उन्होंने सीमा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने जवानों के वेलफेयर को अपनी प्राथमिकता बताया। आईजी मेघवाल के फ्रंटियर मुख्यालय पहुंचने पर डीआईजी रवि गांधी, डीआईजी अश्विनी कुमार सहित प्रमुख अफसरों ने उनका स्वागत किया। इससे पहले वे जैसलमेर सेक्टर (नाॅर्थ) के डीआईजी भी रह चुके हैं। निवर्तमान आईजी मीणा ने ढाई साल की अवधि में राजस्थान फ्रंटियर के लिए कई उत्कृष्ट कार्य किए। इस अवधि में राजस्थान फ्रंटियर को लगातार दसवीं बार श्रेष्ठ फ्रंटियर की ट्रॉफी मिली।