- Hindi News
- समर्पण सप्ताह के तहत 39 हजार 300 रु. एकत्र
समर्पण सप्ताह के तहत 39 हजार 300 रु. एकत्र
आदर्शविद्या मंदिर भाटिया बगेची ने समर्पण सप्ताह के तहत 39 हजार 300 रुपए की सहयोग राशि एकत्र की। प्रधानाध्यापक बीरमाराम ने बताया कि भारतीय कुष्ठ निवारक संघ चांपा के लिए विद्या भारती जोधपुर द्वारा आयोजित धनसंग्रहण के तहत शिक्षकों में सर्वाधिक धन कंवराजसिंह तंवर ने 12 हजार रुपए संग्रहित किए। सुषमा श्रीपत ने 12 हजार 110 रुपए तथा छात्र सुमित प्रजापत ने 1166 रुपए एकत्र किए। इसके साथ ही भीमाराम प्रजापत, सरिता पुरोहित, भोजराम, राहुल राठौड, जयवंति जोशी, पूजा पंवार, दीपक पालीवाल, मगसिंह ने भी सहयोग दिया।