दोपहर में गर्मी, सुबह-शाम सर्दी
मौसममें उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। एक बार फिर सर्दी के तेवर नरम पड़ते नजर रहे हैं। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। सुबह रात में ही ठंड का असर है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री तथा न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
बीमारियोंका प्रकोप : मौसममें रहे उतार चढ़ाव के चलते मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। पिछले एक सप्ताह में जवाहिर अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मरीज ज्यादा पहंुच रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य केन्द्रों में भी मौसमी बीमारियों के मरीज अधिक पहंुच रहे हैं।
फसलोंके लिए नुकसानदायक: पिछलेदिनों अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब पहंुच गया था। उसके बाद तापमान में कमी आई और फिर से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। किसानों के अनुसार एकाएक तापमान बढ़ने धूप तेज होने से फसलों को नुकसान होने की आशंका है।
जैसलमेर. स्वर्णनगरी में सर्दी का असर हुआ कम।