पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण कार्यक्रम का आगाज

राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण कार्यक्रम का आगाज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए आयोजित कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मंगलवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, चैनपुरा में कलेक्टर एन.एन.मीना ने किया। आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने विद्यालय में कक्षा 7 में अध्ययनरत विद्यार्थियों पवन कविता को कृमि संक्रमण से मुक्ति के लिए अपने हाथ से एलबेन्डाजोल गोली खिलाकर कार्यक्रम का विधिवत आगाज किया। कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को समन्वयक स्थापित कर कार्यक्रम का सफल संचालन करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.एन.आर.नायक, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.आर.पी.गर्ग, महिला एवं बाल विकास विभाग की शोभा चारण, विद्यालय के प्रधानाध्यापक जानकी वल्लभ पुरोहित, अध्यापक सुखदेव सिंह चुन्नीलाल पंवार, आशीष खंडेलवाल जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनआरएचएम, उमेश आचार्य, शांतिलाल शर्मा, डी वर्म वर्ल्ड एनजीओ के समन्वयक मगाराम कडेला चिकित्सा विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

डाॅ. गर्ग ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को सं‍बोधित करते हुए बताया कि जिले में बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोरों को स्कूलों आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से एलबेन्डाजोल गोली दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में मंगलवार 13 फरवरी को सभी विद्यालयों में राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत बच्चों को कृमि संक्रमण की दवाई दी जाएगी।

साथ ही राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र वार्ड नंबर 6 में उपस्थित बच्चों को भी कलेक्टर एन.एन.मीना द्वारा कृमि संक्रमण से मुक्ति के लिए अपने हाथ से जिनी बल्लाणी को एलबेन्डाजोल गोली को घोलकर पिलाई। इस अवसर पर आंगनवाड़ी केन्द्र पर महिला पर्यवेक्षक कांता आचार्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुधा बल्लाणी उपस्थित थी।

आंगनवाड़ीकेन्द्र पर बच्चों को दी गई टेबलेट

कृमिनियंत्रण अभियान के अंतर्गत किसनघाट आंगनवाड़ी केन्द्र पर 1 से 6 वर्ष के बच्चों सर्वे अनुसार 7 से 15 वर्ष के बच्चों को कृमि नियंत्रण की टेबलेट खिलाई गई।

उपखंडअधिकारी ने की डी. वार्मिंग दवा की शुरूआत

उपखंडअधिकारी जयसिंह ने राष्ट्रीय कृमि उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एलबेन्डाजोल नामक दवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगढ़ उपखंड में डी वार्मिंग निशुल्क दवा योजना की शुरुआत की।

इस अवसर पर पीएचसी प्रभारी डॉ विजय कुमावत ने योजना के लाभ उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। समाज सेवी रणजीत सिंह चारण ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक देवी सिंह, ब्लाक लेखाकार मदनलाल पुनार, मेल नर्स मघा राम, एएनएम रमिला, शां‍ति चौधरी, लेब टेक्नीशियन तेजसिंह जोगाराम उपस्थित थे।