पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैसलमेर में आज एक दिवसीय कार्यशाला

जैसलमेर में आज एक दिवसीय कार्यशाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरएन.एल. मीना की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर गुरुवार को सुबह 11 बजे जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभाकक्ष में जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं सहायक निदेशक जैसलमेर डाॅ. बृजलाल मीना ने बताया कि इस कार्यशाला में जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण के अधिनियम/राज्य नियमों की जानकारी दी जाएगी तथा रजिस्ट्रीकरण की प्रगति की समीक्षा के उपरांत प्रगति में आवश्यक सुधार लाने के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने जिले के विभिन्न संबंधित अधिकारीगण को निर्देशित किया है कि वे इस कार्यशाला में जन्म-मृत्यु पंजीकरण की माह जनवरी तक की प्रगति के साथ आवश्यक रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।