60 दिवसीय कार्ययोजना की समीक्षा
जैसलमेर | कलेक्टरएन.एल. मीना ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 60 दिवसीय कार्ययोजना-मुख्यमंत्री बजट घोषणा कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित जिलाधिकारियों के मध्य विभागवार हुई प्रगति के बारे में समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बलदेव सिंह उज्जवल, उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर डाॅ. जी.आर. वैष्णव, स्वास्थ्य विभाग के डाॅ. डी.डी. खींची एवं डाॅ. बुनकर के साथ ही जलदाय, विद्युत, शिक्षा, खेल एवं पर्यटन विभाग के साथ ही विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर मीना ने उपस्थित अधिकारियों को गंभीरता से लेते हुए अपने-अपने विभाग में विचाराधीन पड़े कार्याे को प्राथमिकता से यथाशीघ्र करवाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने बुधवार को प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बैठक में सभी अधिकारीगण को विभागीय सूचनाओं के साथ आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने मुख्यमंत्री बजट घोषणा, भामाशाह योजना एवं जिले की महत्वपूर्ण विकास योजनाओं के साथ ही जिले की प्रमुख 5 विकासात्मक प्राथमिकताओं का सूचीकरण एवं चिन्हीकरण करवाए जाने इत्यादि महत्वपूर्ण विविध पहलुओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।