भास्कर नॉलेज | सर्दी से बढ़ रहा है वायरस
5393 लोगों को पिलाया स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा
जिलेमें स्वाइन फ्लू के प्रकोप को कम करने के लिए आयुर्वेद विभाग की अोर से दूसरे दिन मंगलवार को भी निशुल्क काढ़ा पिलाने का सिलसिला जारी है। विभाग ने जिले के 5 हजार 393 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। इिसमें जिला मुख्यालय में 1855 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 3 हजार 508 लोगों को इससे लाभांवित किया गया। जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. चम्पा सौलंकी, डाॅ. मो. यासिर, उम्मेदसिंह, घनश्याम, लक्ष्मणसिंह, सूरज कंवर ने 843 लोगों को काढ़ा पिलाया। जवाहिर अस्पताल में डाॅ. रामनरेश शर्मा, महेश आचार्य ने 632 लोगों को तथा मांटेसरी स्कूल में डाॅ. अशोक पंवार, भंवरसिंह, नारायणराम ने 410 लोगों को काढ़ा पिलाया। साथ ही खत्री पाड़ा, सुनार पाडा, में जहां स्वाइन फ्लू के संभावित रोगी सामने आए थे। वहां पर भी काढ़ा वितरित किया गया। बुधवार को जिला आयुर्वेेद विभाग की टीम द्वारा राजकीय निजी विद्यालयों में तथा जवाहिर अस्पताल में काढा पिलाया जाएगा।
चांधनमें 900 ने पिया काढ़ा
चांधन.आयुर्वेदविभाग ने क्षेत्र के विद्यालयों में बच्चों और ग्रामीणों को स्वाइन फ्लू रोधी आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया। आयुर्वेदिक चिकित्सक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि स्कूलों में अध्यनरत 600 बच्चों और 300 ग्रामीणों को पहले दिन मंगलवार को स्वाइन फ्लू रोधी आयुर्वेदिक काढा पिलाया गया। राउमावि चांधन मेंे सरपंच किरन कंवर ने कहा कि जैसे ही बीमारी के लक्षण दिखे तुरंत चिकित्सक की सलाह से पूर्ण उपचार करवाएं। आयुर्वेदिक चिकित्सक रोशन लाल शर्मा ने इसके लक्षणों की जानकारी से अवगत करवाया। समाजसेवी भैरूसिंह भाटी, कार्यवाहक प्रधानाचार्य मुकेश बारूपाल, शारिरिक शिक्षक गोकुल राम, आदि उपस्थित थे।
निकालीजगरुकता रैली
म्याजलार.राजकीयआयुर्वेदिक औषधालय म्याजलार एवं राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक म्याजलार के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को 11 बजे काढ़ा पिलाया गया। वैद्य कमलेश चन्द्र जोशी ने बताया कि 11 बजे जागरुकता रैली निकाली गई। जिसे सरपंच रेवतसिंह एवं पूर्व सरपंच प्रेमनाथ ने माध्यमिक स्कूल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आरएमजीबी के शाखा प्रबन्धक श्यामसुन्दर शर्मा ने आयुर्वेदिक काढ़ा का महत्व बताया। इसमें प्रधानाध्यापक सुभाष चौधरी, बालिका माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवकरण भूरिया, प्रमोद नेहरू युवा केन्द्र के भीखसिंह, हरिसिंह सोढा , गंगासिंह भाटी, आसनदास सेठ, सागर पुरोहित ने सहयोग दिया।
म्याजलार निदेशालय आयुर्वेद विभाग राजस्थान अजमेर द्वारा निर्मित एवं उपलब्ध कराया गया स्वाइन फ्लू नाशक काढ़ा राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय म्याजलार एवं राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक म्याजलार के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार सुबह 11 बजे काढा पिलाने का कार्यक्रम म्याजलार में रखा गया। वैद्य कमलेश चन्द्र जोशी ने बताया कि देश में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ रहा है जिसका समय रहते इलाज एवं बचाव जरूरी है अन्यथा यह एक घातक एवं संक्रामक बीमारी है। ग्रामीणों में जागरूकता के लिए सुबह 11 बजे स्वाइन फ्लू के उपचार एवं बचाव के लिए विद्यार्थियों के हाथों में तख्तियां लेकर पूरे गांव में एक रैली निकाली गई। वैद्य कमलेश जोशी ने इसके बचाव में आयुर्वेदिक काढ़ा की महत्ता बताते हुए कहा कि आयुर्वेदिक काढा विशेष जड़ी बूटियों से तैयार करवाया गया है। आरएमजीबी के शाखा प्रबन्धक श्यामसुन्दर शर्मा ने बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढा का महत्व बताया। सर्वप्रथम सरपंच रेवतसिह ने काढा पीकर शुरूआत करते हुए बताया कि स्वाइन फ्लू का बचाव आवश्यक है। रामावि के प्रधानाध्यापक सुभाष चौधरी, बालिका माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवकरण भूरिया, गंगासिंह भाटी, आसन दास सेठ,आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया
म्याजलार. स्कूली बच्चों ने निकाली स्वाइन फ्लू जागरुकता रैली।
स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
{पाॅजीटिव {मौत
स्वाइन फ्लू पर एक नजर
बाड़मेर
राजस्थान
नहीं हैं जांच की सुविधा
{जिलेमें स्वाइन फ्लू की जांच की सुविधा नहीं होने की वजह से सैंपल जोधपुर भिजवाए जाते हैं।
{जांच के लिए 24 घंटे का समय है, लेकिन सैंपलों की 3 दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं पाई है।
{अभी तक सर्दी बनी हुई है। इसी वजह से स्वाइन फ्लू का वायरस बढ़ रहा है।
{मौसममेंअचानक बदलाव आने के कारण इस समय संक्रमण की संभावना भी ज्यादा है।
{इस वायरस की प्रवृति होती है कि मौसम में बदलाव के समय यह ज्यादा सक्रिय रहता है।
01
92
04
897