- Hindi News
- जैसलमेर| कलेक्टरएन.एल. मीना ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा में
जैसलमेर| कलेक्टरएन.एल. मीना ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा में
जैसलमेर| कलेक्टरएन.एल. मीना ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा में संचालित की जा रही मिड-डे-मील व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पोषाहार सामग्री रख-रखाव के संबंध में स्टोर रूम का निरीक्षण किया एवं उसमें रखे खाद्य सामग्री गेहूं/चावल/दाल इत्यादि की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की। विद्यालय में पकाए जा रहे दोपहर के भोजन को चखकर देखा एवं व्यवस्था के प्रति संतोष व्यक्त किया। कलेक्टर मीना ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को देखा एवं शिक्षकों को अध्ययनरत बालक-बालिकाओं को बेहतर ढंग से अध्ययन कराने एवं विद्यालय को स्वच्छ बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने इस पोषाहार केन्द्र में छोटे-छोटे बच्चे को राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण के तहत दवा का घोल पिलाया एवं बच्चों को चॉकलेट वितरित की।
मिड-डे-मील व्यवस्था का लिया जायजा