पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शारदीय नवरात्रा शुरु, घर घर घट स्थापना

शारदीय नवरात्रा शुरु, घर-घर घट स्थापना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़:- सीमावर्तीक्षेत्र में स्थित शक्तिपीठ मातेश्वरी तनोट रॉय मंदिर में घट कलश स्थापना के साथ ही नौ दिवसीय मेला प्रारंभ हो गया। चमत्कारी मंदिर के नाम से देश भर में विख्यात माता तनोट मंदिर में शारदीय नवरात्रा के मौके पर घट स्थापना पर हुए हवन में 135वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के द्वितीय कमान अधिकारी गजराजसिंह, उपसमादेष्टा शेरसिंह मीणा तथा अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। हवन के पश्चात दोपहर में हुई आरती में दूर दराज से आए भारी संख्या में श्रद्धालु शरीक हुए। आरती के पश्चात माता के भण्डारे में सैकंडों श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया। मेले के मद्देनजर तनोट में प्रसादी की स्थाई अस्थाई दुकानें सज गई है।

सीमावर्ती क्षेत्र होने की वजह से तथा श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए तनोट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ पुलिस कर्मी तैनात है। घण्टियाली माता मंदिर में घट कलश स्थापना के साथ हवन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी तथा आरती में शरीक हुए। इसके अलावा तनोट सड़क मार्ग पर कस्बे से 17 किमी दूर स्थित तनोट माता मंदिर तथा रामगढ़ में स्थित कालेडंूगरॉय मंदिर में हुए हवन में भक्तों ने आहुतियां दी।

निशुल्कभण्डारा

तनोटसड़क मार्ग पर पैदल जाने वाल भक्तों की सुविधा के लिए माता के भक्तों ने निशुल्क भण्डारे लगाए हैं। तनोट सड़क मार्ग पर कस्बे से 17 किमी दूर स्थित तनोट माता मंदिर प्रांगण में सूर्यमुखी कोऑपरेटिव सोसायटी के प्रबंधक मनोहरसिंह, घनश्याम सोनी, मेहताबसिंह, अरविंद खत्री, मनोहर खत्री आदि द्वारा निशुल्क भण्डारा लगाया गया है। इसी प्रकार 25 किमी पर धार सिंह घण्टियाली में वीरेंद्रसिंह द्वारा निशुल्क भण्डारा लगाया गया है। जहां भक्तों के लिए खाने, ठहरने, चाय दवाईयों की व्यवस्था की गई है। मेले के मद्देनजर ग्राम पंचायत जलदाय विभाग द्वारा नौ दिन तक लगातार मीठे पानी की टेंकरों द्वारा आपूर्ति की जाएगी।

घट स्थापना के साथ तनोट मेला प्रारंभ