मूलसागर में मिले 6 बम
सीमावर्तीजैसलमेर के मूलसागर गांव के पास गुरुवार को 6 पुराने बम मिले। बम की जानकारी मिलते ही जैसलमेर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बमों को अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर मूलसागर गांव में जब ग्रामीण सुबह रोज की तरह घूम रहे थे कि उन्हें पास गिरे 6 बम दिखाई दिए। बम देखते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और तत्काल शहर कोतवाल जेठाराम मय जाब्ते के मौके पर पहुंच गए।
गांवसे लगता है वायुसेना स्टेशन
गांवके पास में ही एयरफोर्स की लगती सीमा पर बम मिले हैं। पुलिस ने तत्काल एयरफोर्स अधिकारियों को सूचना दी और समय रहते एयरफोर्स के अधिकारी भी पहुंचे और जांच की। एयरफोर्स के अधिकारियों ने एयरफोर्स के बम होने से मना कर दिया। इस दौरान आर्मी के अधिकारियों को सूचित किया गया। जांच के बाद ही पता लग पाएगा कि यह बम किसके हैं और मौके पर कैसे आए।
ग्रामीणोंमें दहशत
बमकी सूचना से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। गांव में दिन भर चर्चा का विषय बना रहा और बम को देखने के लिए ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। गांव में एकबारगी दहशत का माहौल बन गया लेकिन बाद में पुलिस ने इन बमों को कब्जे में लेकर मौके पर पुलिस तैनात कर दी जिससे ग्रामीणों का भय दूर हो गया।
जैसलमेर. मूलसागरके पास मिले बम की जांच करते एयरफोर्स अधिकारी।