सम में अवैध दुकानों को हटाया जाएगा
कलेक्टरएन.एल.मीना द्वारा पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक और अन्य राजस्व अधिकारियों के साथ सम सेंड ड्यूंस पर किए गए सफाई अभियान के दौरान दिए गए दिशा-निर्देशों की अनुपालना में सम सेंड ड्यूंस पर रोड के एक दम समीप आए गए और अवैध रुप से छप्परे तथा कैबिन लगा कर पर्यटकों को परेशान करने वाले दुकानदारों अवैध कब्जाधारियों को वहां से तत्काल हटाने की आवश्यक कार्रवाई शीघ्र की जाएगी।
जैसलमेर तहसीलदार पीतांबरदास राठी ने बताया कि सेंड ड्यूंस पर पिछले दिनों किए गए सघन भ्रमण के दौरान प्राप्त शिकायतों भौतिक सत्यापन करने पर यह पाया गया कि इस सेंड ड्यूंस क्षेत्र में कई अतिक्रमियों के द्वारा जगह-जगह अवैध तरीके से छप्पर लगा दिए गए और पास में कैबिन स्थापित की जाकर बैठ गए हैं जो कि किसी भी गाड़ी देखते ही आड़े घूमते-फिरते रहते हैं और उसे एकाएक रुकवाने का भी प्रयास करते हैं। गाड़ी रुक जाने पर विदेशी पर्यटक को उन्हीं के ऊंटों पर बैठने तथा अपने रिसोर्ट पर ले जाने के लिए मजबूर किया जाता है। गौरतलब है कि कुछ केबिनधारियों के विरुद्ध अवैध रुप से शराब बीयर रखने तथा अवैध रुप से इसे बेचने की भी शिकायत मिली है। इन सभी अवैध छप्पर /दुकान मालिकों का सम निरीक्षक भ्रमण वृत के निरीक्षक चुतरसिंह पटवारी सम सुगनसिंह कनोई की पटवारी गुड्डी मीणा द्वारा सर्वे कर लिया गया है तथा शीघ्र ही उन्हें नोटिस जारी किए जाकर हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
तहसीलदार राठी ने बताया कि सम के धोरों पर जाने वाले किसी भी ऊंट के साथ ऊंट नंबर का टोकन अनिवार्य करते हुए किसी के पास टोकन नहीं होने की दशा में उन्हें वहां से वापिस भेजने की कार्रवाई की जाएगी।