पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूनम स्टेडियम में सिर्फ खेल गतिविधियां

पूनम स्टेडियम में सिर्फ खेल गतिविधियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेकाफी समय से स्टेडियम खेल प्रेमी पूनम स्टेडियम के विभिन्न उपयोगों को लेकर निराश चल रहे थे। नगरपरिषद की ओर से इस स्टेडियम का कई आयोजनों के लिए उपयोग किया जाने लगा और तो और स्टेडियम में राजीव गांधी भवन बनाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई लेकिन अब स्थानीय एक व्यक्ति की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टेडियम में केवल खेल गतिविधियां ही करने के आदेश जारी कर दिए। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार मांगीलाल सोलंकी पिछले काफी समय से स्टेडियम को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। स्टेडियम के होने वाले अन्य उपयोगों का वे बार बार विरोध करते आए हैं। नगरपरिषद जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंनें न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और आखिर उन्हें कामयाबी मिल गई।

राजीवगांधी केन्द्र का निर्माण पहले ही रोक दिया गया

जानकारीके अनुसार जिला मुख्यालय पर अलग अलग स्थानों पर बनने वाले विशाल राजीव गांधी निर्माण केन्द्रों के लिए एक का चयन पूनम स्टेडियम में निर्माण करने के लिए किया गया। इसका पूनम स्टेडियम में बने बॉस्केट बॉल कोर्ट पर निर्माण भी शुरू हो गया। लोगों के भारी विरोध के बाद काम रुका और बाद में राज्य सरकार ने इसका स्थान बदलने का निर्णय ले लिया। बात यही नहीं रुकी नगरपरिषद की ओर से स्टेडियम का अन्य उपयोग बंद नहीं किया गया।

आखिरसुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

नगरपरिषदअन्य संस्थाओं की ओर से पूनम स्टेडियम का कई आयोजनों के लिए उपयोग किया जा रहा है। ऐसे में सोलंकी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यहां खेल गतिविधियां संचालित करने तथा मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ही करने के आदेश दिए हैं।

भास्करने भी उठाया था मुद्दा

पूनमस्टेडियम के बिगड़ते स्वरूप तथा यहां खेल गतिविधियों के अलावा होने वाले आयोजनों को लेकर भास्कर ने भी समय समय पर मुद्दा उठाया है। पिछले दिनों भास्कर ने स्टेडियम को बनाया आय का जरिया शीर्षक से खबर भी प्रकाशित की थी।

इसमें बताया गया था कि आगामी दिनों में नगरपरिषद ने यहां मेले आदि लगाने का निर्णय ले लिया था। भास्कर द्वारा उठाए गए मुद्दे पर अब मुहर लग चुकी है और खेल प्रेमी मांगीलाल सोलंकी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी कर दिए हैं।

जैसलमेर. शहीदपूनमसिंह स्टेडियम।