- Hindi News
- जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी ने जीता कांस्य पदक
जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी ने जीता कांस्य पदक
शिक्षाविभाग द्वारा आयोजित 59 वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता डीडवाना नागौर में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा संचालित जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी की 17 वर्ष आयुवर्ग की टीम ने अपने पूल के सभी मैचों में विजय हासिल करते हुए श्रीगंगानगर को 38-17, बाड़मेर को 31-06, डूंगरपुर 41-02 ,धौलपुर 55-05 को एक तरफा़ पराजित करते हुए सुपर लीग में प्रवेश किया। टीम ने मेजबान नागौर को 60-25 से भीलवाड़ा को 44-26 से कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में जोधपुर को 63-40 से पराजित कर पदक प्राप्त किया।
जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी की ओर से शहजाद हुसैन, रामदयाल यादव, मोहम्मद अशफाक चेतन मान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम के प्रशिक्षक राकेश विश्नोई थे। टीम को विधायक छोटू सिंह भाटी, कलेक्टर एन.एल. मीना, एसपी विकास शर्मा जिला प्रमुख अब्दूला फकीर, एडीएम भागीरथ शर्मा, सीईओ बलदेवसिंह उज्जवल आदि ने भी शुभकामनाएं दी।
गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में नगरपरिषद सभापति अशोक तंवर, एसडीएम गजेन्द्रसिंह चारण, बास्केटबॉल संघ अध्यक्ष रूपा राम धनदै, आरसीए उपाध्यक्ष विमल शर्मा, आशाराम सिंधी, मयंक भाटिया, उपेंद्रसिंह राठौड़, एमके शर्मा, देवकीनंदन शर्मा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। खेल अधिकारी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
जैसलमेर. कांस्यपदक विजेता बास्केटबॉल अकादमी टीम का स्वागत किया गया।