विशेष ग्राम सभाएं आज
जैसलमेर. जिलेकी सभी ग्राम पंचायतों में बुधवार को विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेवसिंह उज्जवल ने बताया कि ग्राम सभाओं में ग्राम पंचायत स्तर पर बेरोगजार शिक्षित युवाओं के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण संबंधी आवेदन भरवाए जाएंगे। साथ ही राजस्थान आजीविका कौशल विकास के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि पंचायत चुनावों में खड़े होने वाले अभ्यर्थियों की आर्हता में हुए बदलाव कि सभी उम्मीदवारों के घर में शौचालय होना अनिवार्य है इसका भी प्रचार प्रसार इस दौरान किया जाएगा।