पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्याओं का निराकरण करें : भाटी

समस्याओं का निराकरण करें : भाटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतजैसलमेर की साधारण सभा की बैठक प्रधान मूलाराम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विधायक छोटू सिंह भाटी, जिला प्रमुख अब्दुला फकीर, मुख्यकार्यकारी अधिकारी बलदेव सिंह उज्ज्वल, उपायुक्त उपनिवेशन गजेन्द्रसिंह चारण के साथ ही पंचायत समिति सदस्य, समिति के सरपंच एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

विधायक छोटूसिंह भाटी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करें। विशेष रूप से सीधे आमजन से जुडे विभाग जैसे पानी, बिजली, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभागीय गतिविधियों के प्रति चौकस रहें। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण अंचलों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही। बैठक की अनुपालना रिपोर्ट समय पर भेजें अन्यथा इसे भी गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने अमर सागर में मीठे पानी की आपूर्ति शीघ्र ही करने के निर्देश दिए। जिला प्रमुख अब्दुला फकीर ने विभागीय अधिकारियों द्वारा समय पर अनुपालना रिपोर्ट नही प्रस्तुत करने को गंभीरता से लिया। उन्होंने मोहनगढ़ एवं बासनपीर जूनी की ढाणियों में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने, किशनघाट में बनी जीएलआर को पाइप लाईन से जोडने के निर्देश दिए। मुख्यकार्यकारी अधिकारी उज्ज्वल ने बैठक में कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा जो भी समस्याएं क्षेत्र की अवगत कराई है उसका निराकरण करें। बैठक में विभागीय गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। विकास अधिकारी छोगाराम विश्नोई ने गत बैठक की अनुपालना रिपोर्ट का पठन किया।





एवं एजेण्डेवार बिन्दुओं को विस्तार से रखा। बैठक में समिति सदस्यों एवं सरपंचों ने अपने क्षेत्र की पानी बिजली एवं अन्य समस्याओं के बारे में अवगत कराया एवं उसका निराकरण करने की बात कहीं।

पंचायत समिति जैसलमेर की साधारण सभा की बैठक

बैठक

जैसलमेर. पंचायतसमिति जैसलमेर की बैठक में हिस्सा लेते सरपंच अधिकारी।