47 घरों में किया पायरेथम का स्प्रे
जैसलमेर. शहरमें डेंगू का प्रसार रोकने के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न मौहल्लों में सर्वे किया। डिप्टी सीएमएचओ डा. मुरलीधर सोनी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को ढिब्बा पाड़ा बिस्सा पाड़ा में स्क्रीनिंग की। टीम ने 47 घरों में पायरेथम का स्प्रे किया तथा ब्लड स्लाइड संग्रहित की। इन स्थानों पर सामने आए डेंगू के दो संभावित मरीजों के 21 परिवार के सदस्यों की ब्लड स्लाइड भी संग्रहित की गई। जिनकी जांच की जाएगी। सोनी ने बताया कि डेंगू मच्छरों से फैलता है। साथ ही इसके मच्छर साफ पानी में पनपते है। अपने घरों आसपास के क्षेत्र में पानी का भराव नहीं रखें।
साथ ही मच्छरों से बचाव के साधन अपनाए जाकर इससे बचा जा सकता है।
जैसलमेर. शहर के मौहल्लों में डेंगू बचाव की दवाओं का छिडकाव करते हुए।