- Hindi News
- मतदाता सूचियों के संबंध में आक्षेपों की जनसुनवाई आज
मतदाता सूचियों के संबंध में आक्षेपों की जनसुनवाई आज
जैसलमेर. पंचायतसमिति जैसलमेर की संबंधित ग्राम पंचायतों की वार्ड वाइज मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन के उपरांत प्राप्त दावे एवं आक्षेपों के निष्पादन के लिए जनसुनवाई बुधवार को 8 ग्राम पंचायतों पर रखी गई है।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) डाॅ. जी.आर वैष्णव ने बताया कि 10 दिसम्बर को उपखण्ड कार्यालय जैसलमेर में ग्राम पंचायत छत्रैल, रूपसी भू की जनसुनवाई रखी गई है यह सुनवाई उपखण्ड अधिकारी द्वारा की जाएगी। इसी प्रकार 10 दिसम्बर को ही तहसील कार्यालय जैसलमेर में ग्राम पंचायत हमीरा, डाबला, कीता, मोकला पिथला की जनसुनवाई तहसीलदार जैसलमेर द्वारा की जाएगी। 11 दिसम्बर, गुरूवार को पटवार घर मोहनगढ़ में ग्राम पंचायत बाहला, काणोद ताडाना की जनसुनवाई रखी गई है। इसके सुनवाई अधिकारी तहसीलदार जैसलमेर होंगे। 11 दिसम्बर को ही पटवार भवन देवा में ग्राम पंचायत बरमसर, बोहा, देवा काठोडी के प्राप्त दावे एवं अक्षेपों की जनसुनवाई रखी गई है। यह जनसुनवाई उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर द्वारा की जाएगी। 12 दिसम्बर को पटवार भवन नाचना में ग्राम पंचायत अजासर, आसकन्द्रा, अवाय, नाचना, पांचे का तला, सत्याया भारेवाला की जनसुनवाई कार्यक्रम रखा गया है। इसके सुनवाई अधिकारी उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर है। 12 दिसम्बर को ही पटवार भवन सुल्ताना में ग्राम पंचायत खीया, पारेवर खीवसर की जनसुनवाई की होगी इसके सुनवाई अधिकारी तहसीलदार जैसलमेर होंगे।