सदस्यता अभियान को लेकर भ्रमण
जैसलमेर. कांग्रेसका सदस्यता अभियान ग्रामीण क्षेत्र में जोरों पर चल रहा है। ग्रामीण जनता में काफी जोश हैं बढ़कर चढ़कर सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। जिला प्रवक्ता एवं कार्यालय प्रभारी शंकरलाल माली ने बताया कि जैसलमेर ब्लाॅक के अध्यक्ष रेशमाराम, एसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष धुड़ाराम, देशलाराम रूपसी आदि नेताओं ने रूपसी, छत्रैल, कुछड़ी, सियाम्बर, खुईयाला, सोनू, मोकला, लाणेला आदि गांव का दौरा कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवा रहे हैं। नेताओं द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में जाकर कांग्रेस के अधिक से अधिक सदस्य बनाने में जोर दिया जा रहा हैं।