पार्षद का किया स्वागत
रामदेवरा. जैसलमेरनगरपरिषद के वार्ड संख्या 23 से भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद बाबूलाल ओड ने बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शनकर देश में अमन चैन खुशहाली की कामना की। सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम ओड ने बताया बाबूलाल ओड के रामदेवरा पहुंचने पर भाजपा नेता भोमाराम ओड ने साफा माला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सांग सिंह भाटी से भी निर्वाचित पार्षद ने आशीर्वाद लिया। ओड ने बताया कि जिस विश्वास के साथ जनता ने उन्हें वोट देकर जिताया है वो उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। इस दौरान ओड समाज के जिलाध्यक्ष ओंकार राम ओड, कालूराम, रूगनाथ ओड, मनोहर ओड, रेवन्ता राम, प्रकाश ओड सहित कई लोग उपस्थित थे।