- Hindi News
- कोणार्क कोर द्वारा सेतरावा (शेरगढ़) में 13 14 को रैली
कोणार्क कोर द्वारा सेतरावा (शेरगढ़) में 13-14 को रैली
जैसलमेर. कोणार्ककोर द्वारा भूतपूर्व सैनिकों के लिए विशाल रैली का आयोजन वीर दुर्गादास सीनियर सेकंड्री स्कूल, सेतरावा (शेरगढ़) में 13-14 दिसंबर को किया जाएगा। यह रैली सेना की तरफ से सेवानिवृत सेनानियों और वीर नारियों तक पहुंचने का एक प्रयास हैं और उनको आर्मी की तरफ से मिलने वाली कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराना हैं। रैली के मुख्य अतिथि वीर नारियों और भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित करेंगे। रैली का आयोजन आर्मी के द्वारा राज्य विभाग एवं राज्य सैनिक बोर्ड के सामंजस्य के साथ किया जाएगा। रैली का उद्देश्य वीर नारियों एवं भूतपूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं का निवारण रैली स्थल पर ही सेना सिविल विभागों द्वारा स्टाल लगाकर किया जाएगा। रैली के मुख्य आकर्षण स्टाॅल, मेडिकल कैम्प, पेंशन अदालत और सैन्य भोज होंगे। रैली में आने जाने के लिए विभिन्न गांवों से सेना द्वारा बसों की सुविधा प्रदान की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक मात्रा में भूतपूर्व सैनिक रैली का लाभ उठा सके।