निशुल्क टैली प्रशिक्षण प्रारंभ
एसबीबीजेआरसेटी जैसलमेर में निशुल्क 30 दिवसीय टैली प्रशिक्षण का शुभारंभ मंगलवार से किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में मार्गदर्शी बैंक अधिकारी आरके भंवरायत ने प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि वर्तमान समय की मांग के अनुसार कम्प्यूटर लेखा टैली का कार्य स्वरोजगार के माध्यम से आय अर्जित करने का उपयुक्त साधन है। अनुदेशक लालचन्द धाकड़ ने उपस्थित युवाओं को संस्था की स्थापना, उद्देश्य प्रगति से से अवगत करवाते हुए अकाउंट, कम्प्यूटर, कम्प्यूटर लेखा, व्यवसाय आदि के बारे में जानकारी दी।
अनुदेशक ओमकंवर भाटी कार्यालय सहायक मनीष दैया ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के क्षेत्र में मार्गदर्शन दिया। यह प्रशिक्षण दक्ष प्रशिक्षक ललित थानवी द्वारा दिया जाएगा। भंवरायत ने बताया कि आरसेटी द्वारा शीघ्र ही मोबाइल रिपेयर का प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है। शिक्षित युवा जो कि 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके है, कार्यालय समय में गडसीसर चौराहा स्थित कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं।