पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन को प्राइड ऑफ एसडब्लूएसी अवार्ड

जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन को प्राइड ऑफ एसडब्लूएसी अवार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वायुसेनास्टेशन जैसलमेर को एसडब्लूएसी की शान ट्राफी से नवाजा गया है। 24 सितम्बर को गांधीनगर में आयोजित सम्मेलन में छोटे उड़ान स्टेशन की श्रेणी में दिया गया है। गांधी नगर में आयोजित कार्यक्रम एयर कमोडोर चंद्रमौलि को एयर चीफ मार्शल अरुप राहा ने प्राइड ऑफ एसडब्लूएसी ट्राफी प्रदान की। पूर्व में भी जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन को इसी ट्राफी से सम्मानित किया गया था। एयर कमोडोर चंद्रमौली वीएसएम और उनकी प|ी शालिनी सिंह , ने सभी वायु योद्धाओं , नागरिकों , एमईएस कर्मियों और उपलब्धि के लिए उनके परिवारों को बधाई दी। गांधीनगर से अपने संदेश में एयर कमोडोर चंद्रमौलि वीएसएम ने स्टेशन के हर कर्मियों द्वारा में अच्छा काम करने पर मिली इस उपलब्धि पर आभार प्रकट किया। उन्होंने इस उपलब्धि को कर्मियों के अथक उत्साह , निरंतर निगरानी और स्थिर अनुशासन को दिया।