पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा

दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाएवं सेशन न्यायाधीश ओमप्रकाश सींवर ने दुष्कर्म की कोशिश करने वाले अभियुक्त को दोषी मानते हुए तीन वर्ष के कठोर कारावास 10 हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया है।

मामले के अनुसार पीड़िता के पति ने 29 सितंबर 2011 को सम थाने में अपनी प|ी के साथ उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसी दिन दोपहर पौने तीन बजे उसकी प|ी उसकी छोटी बच्ची पानी भरने के लिए सुथार नाड़ी पर गई थी। इस दौरान उसकी प|ी का मनवरराम ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके द्वारा चिल्लाने पर पप्पूराम दौड़कर आया, जिसको आता देखकर मनवरराम वहां से भाग गया। अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक महेन्द्र चौधरी ने 8 गवाहों के बयान करवाए तथा 7 दस्तावेज प्रस्तुत किए।

जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने बहस सुनने के बाद अभियुक्त को धारा 376/511 के तहत दोषी मानते हुए 3 वर्ष के कठोर कारावास 10 हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया।