- Hindi News
- बॉक्सिंग ट्रायल प्रतियोगिता के लिए आवेदन मांगे
बॉक्सिंग ट्रायल प्रतियोगिता के लिए आवेदन मांगे
नाचना. जिलाबॉक्सिंग संघ जैसलमेर द्वारा जिला स्तरीय बॉक्सिंग सीनयर वर्ग पुरुष प्रतियोगिता के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संघ के सचिव मांगूसिंह तंवर ने बताया कि एक दिवसीय ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितंबर को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम जैसलमेर में किया जाएगा। आवेदक उसी दिन सुबह नौ बजे तक अपना आवेदन कर सकते हैं। चयनित खिलाडी 4 से 6 अक्टूबर तक जोधपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे।