दैया जिला प्रभारी
जैसलमेर. अखिलभारतीय पीपा क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश बड़गुजर ने लीलाधर दैया को जैसलमेर जिले का प्रभारी मनोनित किया है। इस संबंध में पूर्व पार्षद गजेन्द्र चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय महासभा की कोर ग्रुप की बैठक पुष्कर में आयोजित की गई। जिसमें जिलों एवं राज्यों के प्रभारियों का मनोनयन किया गया। उन्होंने बताया कि दैया ने पिछले कई वर्षों से समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य किए हैं जिसके चलते उन्हें जिला प्रभारी बनाने का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्णय लिया।