पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रावलोत ने वसुंधरा राजे से की मुलाकात

रावलोत ने वसुंधरा राजे से की मुलाकात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. बाड़मेर-जैसलमेरकी सरहदी गांवों में लगातार दूसरे भीषण अकाल के हालात से निपटने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जालमसिंह रावलोत ने सीएम वसुंधराराजे से मुलाकात कर अभावग्रस्त गांवों में पशु शिविर खोलने की मांग रखी। रावलोत ने दोनों जिलों के सूखा प्रभावित गांवों की रिपोर्ट सौंपते हुए बताया कि मानसून की बे रूखी से चारा,पानी रोजगार संकट खड़ा हो गया है। इन गांवों में जल्द ही राहत कार्य शुरू करने की आवश्यकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जालमसिंह रावलोत ने बुधवार को जयपुर में सीएम वसुंधराराजे से मुलाकात कर बाड़मेर-जैसलमेर के सरहदी गांवों की समस्याएं रखी। रावलोत ने बताया कि जैसलमेर बाड़मेर के बॉर्डर के गांवों में बारिश के अभाव में अकाल के हालात बने हैं। चारा,पानी के अभाव में पशुधन दम तोड़ रहा है। इन गांवों में जल्द ही पशु शिविर पानी के पुख्ता इंतजाम करने की जरूरत है। सीएम ने आश्वासन दिया कि अकालग्रस्त गांवों की गिरदावरी रिपोर्ट फाइनल होते ही तुरंत राहत कार्य शुरू किए जाएंगे। रावलोत के साथ जोधपुर सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत, भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रियंका चौधरी ने भी सीएम से मुलाकात कर बाड़मेर-जैसलमेर जोधपुर जिलों में अकाल को लेकर अकाल राहत शिविर खोलने की मांग की।