तकनीकी कर्मचारियों का प्रदर्शन
जलदायविभाग के तकनीकी कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बुधवार को जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि तकनीकी कर्मचारी संघ गत 8 सितंबर से धरने पर बैठे हैं और बुधवार को 24वें दिन भी उनका धरना जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर दिए जा रहे धरने के बाद अब संघ उग्र आंदोलन करने की तैयारी में है। बुधवार को नीम्बराज, मगसिंह, प्रगाराम सत्यनारायण धरने पर बैठे। बुधवार को तकनीकी कर्मचारी संघ के सदस्यों ने पहले कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया और बाद में कलेक्ट्रेट के बाहर पुतला जलाकर विरोध दर्ज करवाया। संघ की ओर से चेतावनी दी गई कि यदि आगामी सात दिनों में उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो टूल डाउन हड़ताल शुरू की जाएगी।
जैसलमेर. कलेक्ट्रेट के समक्ष पुतला जलाते पीएचईडी के तकनीकी कर्मचारी।