श्रमदान कर मनाया एनएसएस दिवस
अमरशहीद सागरमल गोपा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के रूप में स्वयं सेवकों ने उत्साह से एन एस एस डे में भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. घनश्याम गोस्वामी के निर्देशन में पानी का टैंकर मंगवाकर पौधों को पानी पिलाया गया। बौद्धिक सत्र में डॉ. गोस्वामी ने स्वयंसेवकों से कहा कि राष्ट्रीयता से ओतप्रोत, सामाजिक उत्थान एवं सेवा कार्य करने के लिए प्रतिपल तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के साथ विद्यालय परिवार भी उपस्थित रहा।
किसनी देवी मगनीराम राबाउमावि में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम प्रभारी माया व्यास ने बताया कि विद्यालय स्तर पर इस योजना में बडी संख्या में छात्राएं इसमें हिस्सा ले रही है। उन्होंने इस याेजना की उपादेयता विद्यालय के माध्यम से जन जन तक इसका संदेश, कला साहित्य संरक्षण स्थलों की देखभाल आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अरुणा व्यास ने सांस्कृतिक धरोहर के रख रखाव में एनएसएस के सहयोग पर बात कही। सदस्य संतोष सुथार, सुरभी, अंजली, ममता, ज्योति, पूजा भाटी, मनीषा ने भी अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा खत्री ने किया। संतोष चारण ने इस कार्यक्रम में सहभागिता निभाने की बात कही। इस दौरान छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण में साफ सफाई की तथा पौधरोपण किया। मांटेसरी बाल निकेतन में एनएसएस के स्थापना दिवस पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। निबंध में प्रथम स्थान रविना लीलावत, द्वितीय सूरज पंवार तथा तृतीय स्थान सवाईराम सुथार ने प्राप्त किया। चित्रकला में सोनल भाटी, लताशा व्यास मनीषा भाटी क्रमश प्रथम, द्वितीय तृतीय रही। प्रधानाचार्य सुरेश कल्ला ने विद्यार्थियों को सेवा योजना के बारे में जानकारी दी। गुलाबसिंह भाटी ने पर्यावरण के बारे में विस्तार से बताया। एनएसएस प्रभारी झबरसिंह ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्यों के बारे में बताया। गांधी बाल मंदिर में एनएसएस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने उत्साह से हिस्सा लिया। शिविर प्रभारी राजेश व्यास ने बताया कि 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने इस अवसर पर श्रमदान किया। उप प्रधानाचार्य घनश्याम छंगाणी ने छात्रों को जीवन में सेवा के महत्व के बारे में बताया। तरुणा व्यास, लोकेश सोनी दुर्गाराम ने भी शिविर में सहयोग दिया।
निश