पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांधी बाल में देश भक्ति गीत प्रतियोगिता आयोजित

गांधी बाल में देश भक्ति गीत प्रतियोगिता आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. गांधीबाल मंदिर उमावि में बुधवार को दो चरणों में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रभारी तरुणा व्यास ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में आदर्श विद्या मंदिर की छात्रा किरण प्रथम, गांधी बाल मंदिर उप्रावि की इंदु सौंलंकी द्वितीय रही। वरिष्ठ वर्ग में मांटेसरी बाल निकेतन की सोनल भाटी प्रथम गांधी बाल मंदिर की छात्रा विमला द्वितीय रही। संस्कार भारती के गुरुदत्त हर्ष राबाउमावि की अध्यापिका माया व्यास निर्णायक थी। उपप्रधानाचार्य घनश्याम छंगाणी ने बताया कि विजेताओं को गांधी शास्त्री जयंती पर होने वाले मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।