पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सशक्त समाज के लिए महिलाओं को सशक्त होना होगा

सशक्त समाज के लिए महिलाओं को सशक्त होना होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमिश्रीलाल सांवल राजकीय महिला महाविद्यालय के युवा विकास केन्द्र द्वारा व्यक्तित्व विकास के लिए व्याख्यान माला एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य एसएस परमार ने बताया कि प्रथम सत्र में सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक डा. बी. एल. मीणा ने छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही भामाशाह योजना कि जानकारी प्रदान की तथा ये भी बताया कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, बैंक अकाउंट, किस प्रकार बनाया जाता है चूंकि महिलाओं के लिए सरकार ने ऐसी योजनाएं बनाई है जिनका सीधा लाभ महिलाओं को मिले तभी महिला सशक्ति करण सार्थक होगा। ये योजनाएं महिला को सशक्त बनाती है।

कार्यक्रम की संयोजिका डा. रमा अरोडा़ ने बताया कि द्वितीय सत्र में महिला प्रकोष्ठ के अन्तर्गत पोस्टर एवं स्वरचित कविता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। जिसका विषय था ‘‘ सशक्त महिला - सशक्त समाज छात्राओं ने नारी को केन्द्र बिन्दू मानकर कई कविताओं का सुन्दर प्रस्तुति दी। जैसे मुझे आवाज उठाने दो, आरक्षण से मुझे दबाओं बल्कि मुख्य भूमिका में आने दो, इन्द्रा कल्पना, किरण बेदी, पीटी उषा बनने दो, मां कि कोख से बाहर ताे आने दो, मैं सत्युग की सीता नहीं आदि। इस प्रतियोगिता में प्रथम अमिता सैन, द्वितीय दीक्षा आचार्य, तथा तृतीय कुसुम टाॅक रही इसी प्रकार पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने महिला अधिकार से संबंधित चित्रों में रंगों को अपने सुन्दर हाथों सकें उकेरा उन चित्रों में महिलाओं द्वारा किए जा रहें कार्य को दर्शाया गया, जिसमें प्रथम स्थान कुसुम टाॅक, द्वितीय स्थान दिपिका आचार्य तथा तृतीय स्थान पूणिमा जैन चंचल मालानी ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक डा1 वी.एन. पाण्डेय तथा डा. अनिल परिहार थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस. प्रभारी सतेन्द्र सिंह मीणा ने योगदान दिया तथा अन्त में धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में डा. एल. एन. नागौरी, अशोक आर्य, डा. अरूण कुमार जैन, डा. वी.एस. व्यास एवं कैलाश रतनू, अतुल सुथार, तुलछाराम ने सहयोग दिया। कार्यक्रम संयोजिका डा. रमा अरोड़ा ने बताया कि छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के लिए वर्ष पर्यन्त विभिन्न गतिविधियां समय समय पर आयोजित की जाएगी।