- Hindi News
- पारा 10 डिग्री के पास पहुंचा, बढ़ी ठिठुरन
पारा 10 डिग्री के पास पहुंचा, बढ़ी ठिठुरन
संभाग के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज
जोधपुर. जोधपुरशहर सहित संभाग के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट आई है। जोधपुर शहर के तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से कुछ दिन पहले तक ठंड का असर नहीं के बराबर था, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से इसका असर कम होने से ठंड बढ़ने लगी। वहीं पिछले एक सप्ताह में तापमान छह डिग्री उतरा है। फलौदी के अधिकतम तापमान में स्थिरता रही, जबकि न्यूनतम तापमान में एक साथ तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। वहां का न्यूनतम तापमान भी 10.5 डिग्री के पास पहुंच गया। बाड़मेर के अधिकतम तापमान में आधा डिग्री न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की कमी आई।
जैसलमेर के अधिकतम तापमान में करीब 0.3 डिग्री न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट आई।
तापमान:
जोधपुर 29.3 10.1, फलौदी 29.5 10.5, बाड़मेर 30.2 13.3, जैसलमेर 29.2 11.2 डिग्री सेल्सियस।