नवनियुक्त शिक्षकों की बैठक 11 को
तृतीयश्रेणी भर्ती 2012 में नियुक्त शिक्षकों की बैठक 11 दिसम्बर सुबह 10 बजे स्वतंत्रता सेनानी सत्यदेव व्यास पार्क गडसीसर चौराहा पर रखी गई है।
मनीष बिश्नोई, युनुस खान, दिलीपसिंह आदि ने बताया कि बैठक में परिवीक्षाकाल पूण्र स्थाईकरण एवं अन्य समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। दो वर्ष के परिवीक्षाकाल पूर्ण करने के तीन माह बाद भी सरकार द्वारा वेतन स्थरीकरण स्थाईकरण की कार्रवाई नहीं की गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री, कलेक्टर, विधायक को ज्ञापन दिए जाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में बैठक में हिस्सा लेने की अपील की।