पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रवृति के आवेदन 15 तक

छात्रवृति के आवेदन 15 तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. मुस्लिममुसाफिर खाना वेलफेयर सोसायटी जैसलमेर द्वारा मुस्लिम समाज के प्रतिभावान छात्रों के लिए वार्षिक छात्रवृति 2015 के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उपाध्यक्ष गुलाम मुर्तजा खान ने बताया कि गत बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थी जो नियमित अध्ययनरत है उन्हें समारोह पूर्वक छात्रवृति वितरित की जाएगी। प्रथम श्रेणी से उर्त्तीण प्रथम तीन विद्यार्थियों को पांच हजार, 3 हजार 2 हजार की छात्रवृति तथा योग्य छात्रों को एक हजार रुपए की छात्रवृति दी जाएगी। इच्छुक छात्र 15 दिसम्बर तक प्रमाण पत्र अंकतालिका की प्रतिलिपि के साथ जमा करवाएं।